Connect with us

धर्म

ढवारसी में धूमधाम से निकली कलश यात्रा, विधायक ने किया शुभारंभ

Published

on

IMG 3186 scaled

अमरोहाः ढवारसी में रामनवमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उल्लास के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने फीता काटकर और मां दुर्गा की आरती उतारकर किया। इस अवसर पर विधायक ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं।

कलश यात्रा आयोजक अमित कुमार के आवास से शुरू हुई यह कलश यात्रा कस्बे के मुख्य बस स्टैंड, बृहस्पत बाजार, पुराना डाकघर, बालाजी मंदिर, होली चौक, तिगरिया मोड़ और पुलिस चौकी होते हुए आयोजक के आवास पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जय श्री राम और माँ दुर्गा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से आदमपुर थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमित कुमार, मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल, संजय शर्मा, सत्येंद्र सिंह, रोहतास कुमार, करनवीर सिंह, अंकित सागर, संजय सागर, अंकुर सिंह, राजकुमार सिंह, शिवओम सागर, राहुल सागर आदि मौजूद रहे।

Trending