Latest News
हसनपुर में सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
अमरोहाः हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गंगाचोली की मड़ैया में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक महेंद्र सिंह खडगवंशी ने सड़क निर्माण परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने फीता काटकर कार्य की औपचारिक शुरुआत की।
परियोजना के तहत ग्राम गंगाचोली की मड़ैया में 200 मीटर सीसी सड़क तथा गंगाचोली से मड़ैया होते हुए सतेड़ा तक 1900 मीटर काला डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग 53 लाख रुपये बताई गई है।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं का सुदृढ़ होना बेहद आवश्यक है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, मंडल महामंत्री संजय राणा, मंडल मंत्री नंदन खड़गवंशी, ग्राम प्रधान रामपाल सिंह, मेवाराम प्रधान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।
-
Latest News9 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म10 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News12 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News9 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
