Latest News
अमरोहा में बड़ा हादसा टला: सभासद के घर गैस सिलेंडर में लगी आग
अमरोहा। जनपद के थाना क्षेत्र जोया कस्बे में शनिवार तड़के सभासद के घर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रसोई में गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने से रसोई में रखा किचन का काफी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि परिजनों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
बताया जाता है कि मोहल्ला खेड़ा निवासी मुहम्मद दानिश क्षेत्र के सभासद हैं। शनिवार तड़के उनकी मां मेहरोज जहां रसोई में पानी गर्म करने के लिए गैस जला रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप में रिसाव होने से अचानक सिलेंडर में आग लग गई।
सिलेंडर में आग लगते ही घर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने घबराने के बजाय सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए सिलेंडर को तुरंत घर से बाहर निकाल लिया। इसके बाद सिलेंडर को पानी से भिगोया गया और लिहाफ से ढककर आग पर काबू पा लिया गया।
इस दौरान रसोई में रखा काफी किचन का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया।
-
Latest News9 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म9 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News11 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News9 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
