Latest News
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी 2.67 एकड़ भूमि
अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में तेजी से बढ़ते विकास और निवेश के बीच सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने यहां एक बार फिर बड़ी भूमि खरीद कर चर्चा में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार अमिताभ बच्चन ने लगभग 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ भूमि खरीदी है, जिससे उनका अयोध्या से संबंध और भी मजबूत हो गया है।
बताया जा रहा है कि यह जमीन सरयू नदी के तट के पास स्थित है और यह द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा की करीब 75 एकड़ की ‘द सरयू’ परियोजना के पास आती है। इस भूमि के लेनदेन की प्रक्रिया एबी कॉर्प लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राजेश यादव द्वारा पूरी कराई गई।
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद यहां पर्यटन और निवेश तेजी से बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए देश की कई बड़ी हस्तियां यहां निवेश कर रही हैं। अमिताभ बच्चन द्वारा की गई इस नई भूमि खरीद को भी अयोध्या में बढ़ते निवेश और विकास से जोड़कर देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़े निवेशकों के आने से अयोध्या में रोजगार और पर्यटन के अवसर और अधिक बढ़ेंगे। अमिताभ बच्चन की इस खरीद के बाद अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
-
Latest News9 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म9 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News11 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News9 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
