Latest News
8 माह से मानदेय नहीं मिलने पर अमरोहा में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन
अमरोहा। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले मंगलवार को विकास भवन परिसर में ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों ने लंबे समय से लंबित मानदेय के भुगतान और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। रोजगार सेवकों का कहना है कि लंबे समय से भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
संघ के जिलाध्यक्ष कुबेर सिंह ने बताया कि जनपद अमरोहा के ग्राम रोजगार सेवकों को पिछले 6 से 8 माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते उनके भविष्य निधि (EPF) की राशि भी उनके यूएएन (UAN) खातों में जमा नहीं हो पा रही है, जिससे कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।
उन्होंने मांग की कि बकाया मानदेय का जल्द भुगतान कराया जाए और रोजगार सेवकों की अन्य समस्याओं का भी शीघ्र समाधान किया जाए।
-
Latest News7 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म7 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News9 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News7 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
