Latest News
International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास
International Yoga Day: आदमपुर मंडल के शक्ति केंद्र ढवारसी में स्थित त्यागी ट्रैक्टर बाजार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day)का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह खड़कवंशी, ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में योग को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने पर जोर दिया और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों पर प्रकाश डाला।
मंडल अध्यक्ष राजीव गोयल ने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के संयोजक शिवयंत त्यागी ने आयोजन की रूपरेखा तैयार की। उनके साथ कार्यक्रम सहसंयोजक हरद्वारी सिंह खड़कवंशी ने कंधे से कंधा मिलाकर काम किया। इस अवसर पर रतन प्रधान जी, जिला पंचायत सदस्य शीशराम सिंह जाटव, शक्ति केंद्र संयोजक अंकुर त्यागी, सुनील नागर, रामबीर पाल, और कुंवर पाल सिंह उपस्थित रहे। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। International Yoga Day
यह भी पढ़ें:- 50 लाख का बिजनेस लोन पाने के लिए ऐसे करें आवेदन
योग के प्रति जागरूकता
मंडल मंत्री सुशील गिरी और बूथ अध्यक्ष अंकित सागर ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। इनके अतिरिक्त अजय गोयल, जागेश त्यागी, जितेंद्र शुक्ला, हरीश त्यागी, नरेंद्र चतुर्वेदी, सोनू भाटी, सुशील त्यागी व अन्य सम्मानित नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि इसने लोगों को एक साथ आने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस कार्यक्रम ने ढवारसी में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता को नई ऊंचाइयों पर पहुँचाया।
विधायक ने भी किया योग
ढवारसीः हसनपुर विधानसभा के ग्राम चंदनपुर खादर स्थित आर० के० पब्लिक स्कूल में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों के साथ मिलकर योग किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिखर अग्रवाल, भाजपा नेता अजय पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर चंद्र गुर्जर, रुखालू मंडल अध्यक्ष हुकम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रूप किशोर प्रजापति, प्रधान संघ अध्यक्ष पप्पू प्रधान, कार्यक्रम संयोजक पिंकू त्यागी, मंडल महामंत्री मुकुल शर्मा, विक्रम महंत, रमेश सिंह, कुंदन सिंह, करतार सिंह, जयप्रकाश सिंह, वीरेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, काविंदर सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
Latest News10 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म10 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News12 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News10 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?

Pingback: ▷Jio portable AC: गर्मी से राहत, कीमत मात्र ₹2,999 — Safar News