Latest News
बिरयानी का बड़ा ऑर्डर पड़ा महंगा, ठग ने झांसे में लेकर ऐंठे 5 हजार
ऑनलाइन और फोन कॉल के जरिए ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र का है, जहां एक शख्स ने खुद को इंडियन आर्मी का जवान बताकर चिकन बिरयानी सेंटर संचालक को पांच हजार रुपये की चपत लगा दी।
पतेई खालसा गांव निवासी अकील अहमद बुढ़नपुर गांव में पतेई मार्ग पर अलबैन चिकन सेंटर चलाते हैं। मंगलवार को उनके पास एक फोन आया जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंडियन आर्मी से बताया और प्रतिदिन 100 प्लेट बिरयानी का ऑर्डर देने की बात कही।
बड़े ऑर्डर की बात सुनकर अकील अहमद ने 100 प्लेट बिरयानी तैयार कर ली। बाद में आरोपी ने कहा कि उसके एटीएम से भुगतान नहीं हो पा रहा है और उसने बारकोड भेजने को कहा।
इसके बाद अकील अहमद ने अपने भतीजे सगीर अहमद के मोबाइल से दो किश्तों में कुल पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये भेजने के बाद जब उन्होंने दोबारा फोन किया तो आरोपी का मोबाइल बंद मिला।
ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने डिडौली थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
Latest News9 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म9 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News11 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News8 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
