Latest News
बिलग्राम–उन्नाव–प्रयागराज मार्ग जल्द बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग
हरदोई: जनपद के बिलग्राम से उन्नाव होते हुए प्रयागराज को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे संख्या–38 शीघ्र ही राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में पहचाना जाएगा। इस दिशा में प्रक्रिया तेज हो गई है और मार्ग को एनएच घोषित किए जाने की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, जनपद के सांसद डॉ. स्वामी साक्षी महाराज ने 17 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के प्रमुख अभियंता (विकास एवं विभागाध्यक्ष) को पत्र लिखकर इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया था। सांसद के पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रमुख अभियंता ने मुख्य अभियंता, प्रयागराज (मध्य क्षेत्र) लोक निर्माण विभाग, प्रयागराज एवं लखनऊ को आवश्यक पत्राचार भेज दिया है।
इस पत्राचार के बाद बिलग्राम–उन्नाव–प्रयागराज मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। मार्ग के एनएच बनने से क्षेत्र में यातायात सुविधाओं में सुधार होगा, यात्रा समय घटेगा और व्यापार व औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
-
Latest News8 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म9 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News10 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News8 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
