Latest News
राहुल गांधी ने ‘दीपक’ से की मुलाकात, एकता और साहस का दिया संदेश
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने उत्तराखंड के दीपक कुमार से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।
राहुल गांधी ने दीपक के साथ तस्वीर साझा करते हुए कहा कि भारत के हर युवा के भीतर दीपक जैसी एकता, साहस और इंसानियत की लौ जलनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की असली ताकत आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव में है।
उत्तराखंड के कोटद्वार के रहने वाले दीपक कुमार हाल ही में चर्चा में आए थे, जब उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार को बचाकर मानवता की मिसाल पेश की थी। उनके इस साहसिक कदम की देशभर में सराहना हुई थी।
राहुल गांधी ने दीपक के इस कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे उदाहरण भारत की गंगा-जमुनी तहज़ीब और एकता को मजबूत करते हैं। इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
-
Latest News10 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म10 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News12 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News10 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
