Sarkari Yojna
भूमि संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ हो निस्तारण, राजस्व और पुलिस टीम संयुक्त रूप से करें जांच
जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की उपस्थिति में संयुक्त रूप से तहसील हसनपुर के थाना सैदनगली में थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने एक-एक करके फरियादियों की शिकायतों को सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए। अधिकतर शिकायतें भूमि संबंधी व पारिवारिक विवाद सम्बधी संबंधी प्राप्त हुई। भूमि सम्बधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को संयुक्त रूप से शिकायतों की जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व और पुलिस के अधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर भूमि संबंधी विवादों का मौके पर जाकर गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि कहीं पर भी ग्राम समाज पैमाइश चकरोड अवैध कब्जे के मामले यदि है तो उन्हें प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया जाए । पारिवारिक विवाद संबंधी शिकायतों पर जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को बुलाकर सुना जाए एक पक्षीय निर्णय न लिया जाए । थाना समाधान दिवस के पश्चात जिला अधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने थाना सैदनगली में वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर उपजिकधिकारी हसनपुर विभा श्रीवास्तव तहसीलदार हसनपुर थाना अध्यक्ष सैदनगली सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
Latest News7 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म7 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News9 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News6 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
