Sarkari Yojna
नोडल अधिकारी ने किया जनपद की गौशाला और जल जीवन मिशन की हर घर पाइप पेयजल परियोजना का निरीक्षण
Amroha: जनपद अमरोहा के विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश शासन / नोडल अधिकारी शेषनाथ सिंह ने जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना की तीन परियोजनाओं विकास खंड अमरोहा के याहियापुर विकासखंड जोया के जलालपुर उमर और इकौदा की परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा टैंक निर्माण, ऑटोमेशन नल कनेक्शन, पानी आ रहा है या नहीं, क्लोरिनेशन सड़क निर्माण सहित अन्य कार्यों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
साथ ही ग्राम वासियों से जाना कि पानी आ रहा है या नहीं कोई दिक्कत तो नहीं है घरों के अंदर जाकर स्वयं कनेक्शन चेक किया। ततपश्चात नोडल अधिकारी द्वारा पशु पालन विभाग की गौशाला फरीद पुर ईम्मा, याहियापुर कताई मिल का निरीक्षण किया गया। नोडल अधिकारी द्वारा हरा चारा, भूसा, खली चोकर की उपलब्धता का परीक्षण किया। कहा कि गोवंश की बेहतर देखभाल किया जाए, कोई भी लापरवाही ना हो गर्मी के दृष्टिगत सभी व्यवस्था होनी चाहिए। बीमार पशुओं का समय से इलाज कराए जाने के निर्देश दिया।
कहा कि समय समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता जल निगम सहित अन्य संबंधित अधिकारी व गौशाला निरीक्षण के समय डिप्टी सीवीओ सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।
-
Latest News7 months agoजीवन बदलने वाले 5 सबक, जो हम भूल जाते हैं
-
धर्म7 months agoसावन के अंतिम सोमवार को कैसे करें शिव की पूजा, सम्पूर्ण विधि
-
Latest News9 months agoवृंदावन: बांके बिहारी मंदिर के अलावा भी ये हैं दर्शनीय स्थान
-
Latest News6 months ago2025 का नया ट्रेंड: Quiet Life Movement क्यों लोग अब सुकून को मान रहे हैं असली लग्ज़री?
